Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमेयर थपलियाल ने किया यमुना कालोनी में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन

मेयर थपलियाल ने किया यमुना कालोनी में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन

देहरादून। यमुना कॉलोनी में निर्मित सामुदायिक केंद्र निर्माण का सोमवार को मेयर सौरभ थपलियाल और पार्षद संजय सिंघल ने विधिवत शिलान्यास किया। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सामुदायिक केंद्र किसी भी क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन का महत्वपूर्ण आधार होता है। यह केंद्र स्थानीय निवासियों के लिए विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों का प्रमुख स्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के साथ ऐसे विकास कार्य करना है, जो सीधे जनता के जीवन को सरल एवं सशक्त बनाएं। पार्षद संजय सिंघल ने मेयर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। यह केंद्र सामाजिक एकता और आपसी सहभागिता को और अधिक सुदृढ़ करेगा।मेयर ने निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि यह केंद्र शीघ्र ही आम जनता के उपयोग के लिए उपलब्ध हो सके।उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए नगर निगम एवं मेयर का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments