Sunday, March 22, 2026
Homeराज्यउत्तराखंडनेशनल जूनियर एथलेटिक्स में मानसी नेगी ने जीता स्वर्ण पदक, सीएम ने...

नेशनल जूनियर एथलेटिक्स में मानसी नेगी ने जीता स्वर्ण पदक, सीएम ने दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने राष्ट्रीय स्तर पर नया रिकॉर्ड कायम बनाया है। मानसी ने नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। असम के गुवाहाटी में आयोजित 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-20 वर्ग में 10 हजार मीटर वॉक रेस आयोजित हुई। इसमें उत्तराखंड की मानसी नेगी ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही मानसी ने उत्तराखंड को गौरवांवित होने का मौका दिया। मानसी ने 47 मिनट 30.9 सेकंड में 10000 मीटर की वॉक रेस पूरी की। दूसरे स्थान पर हरियाणा की रचना और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र की सेजल अनिल सिंह रहीं। मानसी चमोली के दशोली की रहने वाली हैं। मानसी इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड के लिए मेडल जीत चुकी हैं।
 मुख्यमंत्री   ने दी बधाई  :   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली निवासी मानसी नेगी द्वारा 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वॉक प्रतिस्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा की मानसी नेगी की यह स्वर्णिम सफलता देवभूमि उत्तराखंड के अनेक नवोदित खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments