Saturday, September 13, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरसहसपुर मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल में भाजपा मंडल कार्यालयों पर सेवा पखवाड़ा...

सहसपुर मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल में भाजपा मंडल कार्यालयों पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन

देहरादून। शनिवार को सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सहसपुर मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल में भाजपा मंडल कार्यालयों पर सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत मंडल स्तर की कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितम्बर) से महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलने वाले राष्ट्रीय सेवा अभियान की तैयारियों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा भाजपा की विचारधारा और मूल्यों को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और सामाजिक जागरूकता जैसी गतिविधियाँ न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देंगी, बल्कि सामुदायिक एकजुटता को भी मजबूत बनाएंगी। विधायक पुंडीर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि हर बूथ स्तर पर सेवा कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि समाज के ज़रूरतमंद वर्ग और आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक भी राहत पहुँच सके। कार्यशाला में शिवालिक ग्रामीण मंडल एवं सुद्धोवाला मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments