देहरादून।आज दिनांक 15 जनवरी2024 सोमवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर शिमला बाईपास रोड स्थित ग्राम कारबारी में मानक सिद्ध क्रिकेट एकेडमी(MCA) का उद्घाटन हुआ। सर्वप्रथम मानक सिद्ध क्रिकेट एकेडमी के संचालक दुर्गा प्रसाद थपलियाल जी द्वारा मुख्य अतिथि विजय प्रताप मल्ला , प्रवक्ता,क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(CAU) एवं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) देहरादून से सुमित डोभाल जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि विजय प्रताप मल्ला व एकेडमी के संस्थापक देवी प्रसाद थपलियाल जी ने फीता काटकर मानक सिद्ध क्रिकेट एकेडमी(MCA) का उद्घाटन किया।

मुख्य अतिथि विजय प्रताप मल्ला ने एकेडमी के संचालक दुर्गा प्रसाद थपलियाल को शुभकामनाएं देते हुए एकेडमी की व्यवस्था को देखकर काफी प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि खेल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है व क्रिकेट विश्व स्तर पर लोकप्रिय खेल है। उन्होंने कहा क्षेत्र में अच्छी एकेडमी खुलने से युवा प्रतिभा को बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा ओर उन्हें नियमित अभ्यास व प्रशिक्षण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस मौके पर डीसीए(DCA) से सुमित डोभाल जी व एकेडमी के कोच राकेश नेगी जी द्वारा अपने विचार रखे गए व एकेडमी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
मंच का संचालन बुद्धि बल्लभ थपलियाल जी द्वारा किया गया जिन्होंने उपस्थित जनता में खेल को लेकर जोश व जागरूकता का संचार किया। कार्यक्रम के बाद सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की गई ।
इस मौके पर जेएन पुरोहित, प्रद्युम्न बुटोला, रमेश थपलियाल, शिव प्रसाद नैनवाल, जगदीश नैनवाल, प्रसन्न जीत बॉस , गजेन्द्र सिंह रावत, आदित्य , आकाश वर्मा, अनंत नोडियाल , सुबोध मनोरी, गौरव नैनवाल,सौरभ नैनवाल, संदीप नैनवाल ,राहुल नैनवाल, पितांबर दत्त सेमवाल ,सत्यप्रसाद थपलियाल, दिनेश थपलियाल, गोविंद सिंह रावत, आशाराम नैनवाल, विजयराम नैनवाल ,सुनील नैनवाल , रूप सिंह नेगी , ललित मोहन खंडूरी, मनीष खंडूरी, आदि की उपस्थित रही ।
शिमला बाईपास रोड स्थित कारबारी ग्रांट में हुआ मानक सिद्ध क्रिकेट एकेडमी(MCA) का उद्घाटन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

