Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडनई टिहरीचालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली

चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तोताघाटी के पास बस चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। बस के ब्रेक फेल होने की स्थिति में चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे बस सड़क पर पलट गई। बस में करीब 30 यात्री मौजूद थे। गुरुवार दोपहर रुद्रप्रयाग से हरिद्वार जा रही विश्वनाथ बस सेवा के ब्रेक अचानक तोताघाटी के पास फेल हो गए। बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहाड़ी की ओर मोड दिया, जिससे बस नीचे खाई में गिरने से तो बच गई, लेकिन तेज गति होने के चलते बस सड़क पर ही पलट गई। हाईवे पर गुजर रहे अन्य यात्रियों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा, एसएसआई अनिरूद्ध मैठाणी, बछेलीखाल चौकी प्रभारी रविंद्र डोभाल आपदा व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सभी यात्रियों को अन्य वाहनों से ऋषिकेश व हरिद्वार की ओर रवाना किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस में बच्चों, महिलाओं सहित 30 लोग सवार थे। किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है। बस चालक से दुर्घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments