Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनपुलिस लाइन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें: एसएसपी

पुलिस लाइन में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें: एसएसपी

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जवानों की नियमित रूप से परेड कराने के निर्देश दिए। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने और नियमित रूप से आवासीय परिसर में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द काम पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने जवानों की बैरिक, सीपीसी कैंटीन, आवासीय परिसर आदि का भी अवलोकन किया। एसएसपी ने जवानों से संवाद करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments