Tuesday, May 20, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमहिला कांग्रेस ने की मंत्री विजय शाह को तुरन्त मंत्री पद से...

महिला कांग्रेस ने की मंत्री विजय शाह को तुरन्त मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह की ओर से सेना अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा यह बयान न सिर्फ महिलाओं की गरिमा पर सीधा हमला है, बल्कि देश की सेना और उन महिलाओं का भी अपमान है, जिन्होंने राष्ट्र सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है। ज्योति रौतेला ने मंत्री पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कर्नल सोफिया, जो एक सम्मानित सैन्य अधिकारी हैं, उनके विरूद्व मंत्री विजय शाह की टिप्पणी में छिपी मानसिकता भाजपा सरकार की महिला विरोधी सोच को उजागर करती है।
उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस स्पष्ट रूप से मांग करती है कि एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विजय शाह को तुरन्त मंत्री पद से बर्खास्त करें और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। रौतेला ने कहा कि हम मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय और भारत के सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट करते हैं, जिन्होंने इस मामले से संज्ञान लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। यह न्यायपालिाका के प्रति विश्वास को और भी मजबूत करता है और यह दिखाता है कि कानून और संविधान के ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने विजय शाह के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो महिला कांग्रेस राज्यभर में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को व्यापक जन आन्दोलन का रूप देगी।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments