Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनमां भुवनेश्वरी सिद्ध पीठ संस्था ने आपदा पीड़ितों के बीच वितरित की...

मां भुवनेश्वरी सिद्ध पीठ संस्था ने आपदा पीड़ितों के बीच वितरित की राहत सामग्री

देहरादून। मां भुवनेश्वरी सिद्ध पीठ संस्था समाज सेवा और मानवता के कार्यों में हमेशा अग्रणी रही है। इसी क्रम में संस्था के आजीवन सदस्य श्री प्रमोद रतूड़ी के नेतृत्व में सोमवार को सहस्रधारा क्षेत्र के कालीगाड, मझाड़ा, शेरा गाँव एवं मालदेवता के विभिन्न गाँवों में हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच 200 राशन किट वितरित किए गए।

इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी श्री राजेन्द्र जुयाल, श्री दिगंबर जुयाल, श्री सतीश जुयाल, सौरभ, जयप्रकाश और दुर्गा प्रसाद जी भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना और उन्हें आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में संस्था उनके साथ खड़ी है।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को पुनः सामान्य जीवन की ओर लौटाने में सामूहिक सहयोग की आवश्यकता है। संस्था लगातार ऐसे परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाने के प्रयास में जुटी है ताकि उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।

लोगों ने संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए संबल बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे मानवीय कार्यों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखा जाएगा।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments