Tuesday, July 1, 2025
Homeराज्यउत्तराखंडलेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान होंगे देश के नए सीडीएस

भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि) अनिल चौहान को अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में नियुक्त किया है। वह भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने ये जानकारी दी है। देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ की यह दूसरी नियुक्ति की गई है। बता दें कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान उत्तराखंड के गढ़वाल से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, इससे पहले भारतीय सेना के प्रथम सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत थे। जो उत्तराखंड के ही रहने वाले थे। जिनकी एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना मौत हो गई थी। जिसके बाद से यह पद खाली चल रहा था। देश के पहले सीडीएस, जनरल विपिन रावत की मौत के करीब 9 माह बाद इस पद पर आज नियुक्ति कर दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान, मई 2021 में पूर्वी कमान के प्रमुख पद से रिटायर हुए थे। रक्षा मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने लगभग 40 वर्षों से अधिक के करियर में कई कमांड संभाले हैं और उन्हें जम्मू-कश्मीर और उत्तर-पूर्व भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है।
पिछले वर्ष दिसंबर में तमिलनाडु में हुए एक हेलीकॉप्‍टर हादसे में जनरल रावत, उनकी पत्‍नी और कुछ अन्‍य अधिकारियों सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में केवल एयरफोर्स ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही जीवित बचे थे, जिनकी गंभीर रूप से जलने के कारण बाद में मृत्‍यु हो गई थी।
सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) अनिल चौहान को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सपूत को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किए जाने पर प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारतीय सेना सदैव की भांति राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments