देहरादून। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर कमाई झांसे में आकर एक व्यक्ति ने 7.51 लाख रुपए गंवा दिए। साइबर ठगी को लेकर पीड़ित की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुनील पंत निवासी सुद्धोवाला ने एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। बताया कि पिछले साल उन्हें एक महिला के नाम से बनाए गए एकाउंट के जरिए टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़ा गया। उसमें कई अन्य लोग जुड़े थे। आरोपियों ने अपनी एप के जरिए क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर मोटी कमाई का झांसा दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने 7.51 लाख रुपए का निवेश किया। इसके बाद पीड़ित को साइबर धोखाधड़ी का पता लगा। एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि मामले में सोमवार को अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिन खातों में रकम गई पुलिस उनकी जांच कर रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

