देहरादून। बैंक मैनेजर की अजबपुर स्थित जमीन पर पूर्व में जमीन के मालिक रहे व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। आरोप है कि कब्जा खाली कराने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनाक्रम इंडियन बैंक के मैनेजर अजबपुर कलां निवासी बलवीर सिंह के साथ हुआ। बलवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने 16 नवंबर 2023 को प्रदीप सकलानी से अजबपुर खुर्द क्षेत्र में 125.74 वर्गमीटर का प्लाट खरीदा था। उन्होंने प्लाट के बदले 50.81 लाख रुपये की राशि चेक, डिमांड ड्राफ्ट और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से प्रदीप को दी थी। बलवीर का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज होने के बावजूद कुछ समय बाद विनोद कन्सवाल ने उनकी जमीन पर जबरन अपना बोर्ड लगाकर कब्जा करने की कोशिश की। बलवीर ने बताया कि जब उन्होंने इस मामले में प्रदीप से बात की तो प्रदीप ने उन्हें धमकाते हुए अपने प्रभाव का हवाला दिया और कहा कि वह जेल से बेल पर बाहर है। बलवीर सिंह के अनुसार जब उन्होंने विरोध किया तो विनोद कन्सवाल ने अपने साथी ब्रजभूषण पांडे के माध्यम से उन्हें धमकी दी। बलवीर का दावा है कि विरोध करने पर उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है और उनके पीछे अजनबी लोग लगाकर डराने का प्रयास भी किया जा रहा है। आरोप है कि विनोद पूर्व में इस जमीन का मालिक रह चुका है। जिसे उसने बेच दिया था। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि मामले में प्रदीप सकलानी निवासी फ्रेंड्स एंक्लेव नेहरू कॉलोनी, विनोद कंसवाल निवासी ईस्ट मुंबई, विनोद की मां प्रतिमा देवी निवासी नवी मुंबई और ब्रजभूषण पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on