Tuesday, July 1, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनझाझरा पंचायत घर में लगा श्रम कैंप, विधायक पुंडीर ने...

झाझरा पंचायत घर में लगा श्रम कैंप, विधायक पुंडीर ने किया कैंप का शुभारंभ

देहरादून।  विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत झाझरा के पंचायत घर में श्रम कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने किया।  कैंप के दौरान श्रमिकों के श्रमिक कार्ड बनाए गए। इसके अलावा पंजीकृत श्रमिक कार्ड धारकों के बच्चो की शिक्षा हेतु छात्रवृति व पुत्री की शादी हेतु आर्थिक सहायता से संबंधित आवश्यक कागजी कार्यवाही की गईं। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने इस दौरान कहा की देश की श्रम शक्ति को आर्थिक और सामाजिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार दृढ़ संकल्पित हैं।श्रमिकों की समाज में अहम भूमिका होती है, इसलिए श्रमिकों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। भाजपा सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों के उत्थान हेतु अनेकों सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं।  18 से 60 साल के दैनिक मजदूर अपना श्रमिक कार्ड बनवाकर विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।  इस दौरान देहरादून ग्रामीण जिलाध्यक्ष मीता सिंह, ग्राम प्रधान पिंकी देवी, वार्ड सदस्य रीता के सी, उप प्रधान अर्जुन, सुनीता भट्ट आदि उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments