Monday, February 3, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूननवरात्रि के अष्टमी पर्व पर रानी लक्ष्मीबाई शाखा अध्यक्ष शोभा सिंह के...

नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर रानी लक्ष्मीबाई शाखा अध्यक्ष शोभा सिंह के आवास पर हुआ कन्या पूजन का आयोजन

देहरादून। दिनांक 29मार्च2023  बुधवार को भारत विकास परिषद की  रानी लक्ष्मीबाई शाखा की अध्यक्ष शोभा सिंह जी के  आवास पर नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कन्या पूजन के  आयोजन में 20 (बीस) कन्याओं को रोली का टीका तथा चरण  धोकर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात् कन्याओं को हलवा पूडी का भोग लगाया गया। सभी कन्याओं को दक्षिणा के रूप में एक-एक बिस्कुट का पैकेट तथा धन राशि भेंट की गई। इस आयोजन में शाखा के संरक्षक ठाकुर  धर्म पाल सिंह, शाखा कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, शाखा सचिव कृष्णा उपाध्याय प्रिंसिपल विवेकानंद पब्लिक स्कूल, शाखा उपसचिव सुरेंद्र सिंह, शाखा सदस्य सीता देवी, अनुपमा पाल, ममता झा उपस्थित थीं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments