हरिद्वार। जाट महासभा पंचपुरी की गांव बहादरपुर जट में आयोजित साधारण सभा की बैठक में जाट समाज ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने का स्वागत किया है। बैठक में समाजिक कुरीतियों को समाप्त किए जाने पर भी जोर दिया गया। जाट महासभा पंचपुरी के अध्यक्ष चौधरी देवपाल सिंह राठी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह को भारत रत्न के सम्मानित किए जाने का जाट महासभा पंचपुरी स्वागत करती है। किसानों, मजदूरी और गरीबों के उत्थान में चौ. चरण सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। राठी ने कहा कि आज समाज में बहुत कुरीतियां एक अवसाद के रूप में बढ़ रही हैं, उन्हें रोकना आवश्यक है। देहज एक अभिशाप है, इसे रोकना चाहिए। जिससे कमजोर परिवार भी सम्मान से शादी कर सके। उन्होंने समाज को संगठित करने पर बल देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति है। इस मौके पर ग्राम प्रधान राजेश, जगपाल सिंह, डॉ. संदीप, आशू, चौधरी धूम सिंह, सतीश चौधरी ने विचार रखे। संचालन दुष्यन्त कुमार ने किया। सभा में धूम सिंह, योगेंद्र पुनिया, ऋषिपाल, गम्भीर सिंह, रकम सिंह, जसबीर सिंह, सुरेश, राजबीर पंवार, जगपाल तोमर, डॉ. बिक्रम सिंह, यशपाल मलिक, दुष्यंत कुमार, अमित सोरन, योगेन्द्र पाल राणा, सिकंदर, सचिन, सुभाष चन्द, सुरेन्द्र सिंह, तरुण, धेमेंद्र सिंह, संजीव कुमार, शुभम चौधरी, सतीश, सुरेंद्र सोरायण, पंकज, खेमचन्द, अवधेश प्रताप, राजनीश, सुशील , डॉ. संदीप वेदालंकर, राजेंद्र राठी, जितेन्द्र मलिक, सीटू चौधरी, जीतू राठी, डॉ. रविंद्र आदि मौजूद थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

