Friday, March 27, 2026
Homeराजनीतिकेदारनाथ रक्षा यात्रा के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को निमंत्रण

केदारनाथ रक्षा यात्रा के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को निमंत्रण

देहरादून। केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी निमंत्रण दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस की कोशिश है कि राष्ट्रीय नेताओं को भी इस यात्रा में कुछ दिन के लिए शामिल किया जाए, ताकि यात्रा का संदेश राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा जा सके। दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति बनाए जाने को लेकर उठे विवाद के बीच कांग्रेस ने बुधवार से हरिद्वार से शुरू करते हुए, केदारनाथ धाम तक की पदयात्रा शुरू की है। यात्रा शुक्रवार को तीसरे दिन देवप्रयाग तक पहुंच चुकी है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी दिग्गजों को निमंत्रण देने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देने जा रही है। पार्टी की कोशिश है कि इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाए। जोशी ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं से अलग अलग पड़ाव पर यात्रा में शामिल होने की गुजारिश की गई है। प्रदेश के नेता लगातार यात्रा में साथ बने हुए हैं।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments