विकासनगर। सेलाकुई में सरकारी जमीनों पर हो रहे कब्जे और खरीद-फरोख्त की शिकायत डीएम दरबार में पहुंचने के बाद लेखपाल ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर मौका मुआवना किया। लेखपाल ने कहा कि दो दिन के बाद अवैध खरीद-फरोख्त और कब्जों की रिपोर्ट बनाकर एसडीएम कार्यालय भेजी जाएगी। दरअसल, सेलाकुई के आसन नदी और स्वारना नदी किनारे खसरा नंबर 1353 और 323 में लगातार अवैध कब्जे किए जा रहे है। भू-माफिया यहां धडल्ले से 100-100 रुपये के स्टांप पर जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। जमीन खरीदने के बाद यहां अवैध निर्माण कराए जा रहे। स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत तहसील विकासनगर के साथ ही नगर पंचायत में कर चुके हैं, लेकिन अभी तक अवैध खरीद-फरोख्त और कब्जेधारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद स्थानीय निवाासी बालकृष्ण सहगल, पूरण सिंह चौहान, अमित अग्रवाल ने इसकी शिकायत सोमवार को देहरादून में डीएम दरबार में की। शिकायत के बाद डीएम ने तत्काल लेखपाल को मौके का मुआवना कर कर रिपोर्ट पेश करने को कहा। डीएम की शिकायत के बाद गुरुवार को लेखपाल सोनिया सिंह मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। लेखपाल ने बताया कि दो दिन के अंदर अवैध कब्जों और खरीद-फरोख्त की रिपोर्ट बनकार एसडीएम कार्यालय भेजी जाएगी। एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने कहा कि जल्द ही सेलाकुई में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

