देहरादून। रिवर वैली ग्लोबल स्कूल में 15फरवरी 2025 को इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया, जिसे RVGS ने आयोजित करवाया। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के स्कूल न्यू एरा अकैडमी, संजय पब्लिक इंटर कॉलेज और रिवर वैली ग्लोबल स्कूल ने भाग लिया। मैच बहुत ही रोमांचक रहा। कुल तीन मैच खेले गए, जिसमें पहला मैच रिवर वैली ग्लोबल स्कूल और संजय पब्लिक इंटर कॉलेज के बीच हुआ, जिसमें RVGS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।
फाइनल मैच न्यू एरा अकैडमी और रिवर वैली ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें दोनों ही स्कूलों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कुल पांच राउंड खेले गए—
पहला राउंड रिवर वैली ग्लोबल स्कूल ने जीता।
दूसरा राउंड न्यू एरा अकैडमी ने अपने नाम किया।
तीसरे राउंड में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, लेकिन न्यू एरा अकैडमी ने शानदार खेल दिखाते हुए यह राउंड और जीत अपने नाम दर्ज करवाई।
रिवर वैली ग्लोबल स्कूल सभी टीमों का इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए धन्यवाद करता है और विजेता न्यू एरा अकैडमी को बधाई देता है। RVGS की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को बहुत खुशी हुई। भविष्य में स्कूल अपने छात्रों की मेहनत को ध्यान में रखते हुए हमेशा उनके मनोबल और हर प्रकार की सहायता के लिए तत्पर रहेगा।
रिवर वैली ग्लोबल स्कूल में हुआ इंटर स्कूल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

