Friday, May 30, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरमहिलाओं को स्वावलंबी और साहसी बनने को प्रेरित किया

महिलाओं को स्वावलंबी और साहसी बनने को प्रेरित किया

विकासनगर। भारतीय जनता पार्टी सुद्धोवाला मंडल महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को झुग्गी बस्तियों में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को साहसी और स्वावलंबी बनने को प्रेरित किया। इसके साथ ही महिलाओं को सेनेट्री पैड भी वितरित किए गए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने महिलाओं को बताया कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद पितृसत्तात्मक मानदंडों को तोड़ते हुए साम्राज्ञी के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने अपने राज्य को 30 वर्षों तक शांति और वित्तीय स्थिरता प्रदान की। प्रजा को अपने व्यवहार की सहज उदारता और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित कर एकीकृत करने का प्रयास किया।
बताया कि वह अपनी हिंदू आस्था को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पुराण पाठ और यज्ञों में भाग लेती थी। भगवान शिव को समर्पित देश भर के ज्योतिर्लिंगों का पुनरुद्धार कराया। आक्रमणों और मूर्तिभंजन से सुरक्षा के लिए गुप्त मंदिरों में मूर्तियां स्थापित कराईं। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए माहेश्वरी साड़ियों के उत्पादन को बढ़ावा दिया गया, महिलाओं को सशक्त बनाया गया और बुनकरों को स्थिर आय प्रदान की गई। बताया कि अहिल्या बाई होल्कर का शासन समावेशी नीति निर्माण और प्रभावी शासन का उदाहरण है। उनकी विरासत आज के युग में राम राज्य के लिए एक खाका है, जो लैंगिक मानदंडों और पूर्वाग्रहों से परे है। इस दौरान कविता क्षेत्री, रमा थापा, कल्पना गुरुंग, सुमन सकलानी, मंजू नेगी, इंदू नेगी, जमुना देवी, आशा रानी, गंगा देवी, शोभा देवी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments