Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडपौड़ीबैंक सखियों को दी बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी

बैंक सखियों को दी बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी

पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चयनित बैंक सखियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दुगड्डा, पोखड़ा, यमकेश्वर, पौड़ी और खिर्सू ब्लाक के चयनित 56 बैंक सखियों के लिए आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत द्वारा प्रतिभागी बैंक सखियों को स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज और बैंकिंग सेवाओं की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किए। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बैंक सखी योजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बन रहे हैं, साथ ही गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाकर वित्तीय समावेशन को भी सशक्त कर रहे हैं। कहा कि जिन बैंक सखियों ने प्रशिक्षण पूरा किया है, वे अब स्वयं सहायता समूहों को बैंक से जोड़ने और ग्रामीणों को आसान बैंकिंग सुविधा देने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने हर पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित बैंक सखियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास संस्थान, हैदराबाद के मास्टर ट्रेनर गगन बिहारी भुंया ने बैंक सखियों को बैंकिंग प्रक्रियाएं, स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) क्रेडिट लिंकेज, ऋण प्रक्रिया, वित्तीय समावेशन और ग्राहक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। इस मौके पर परियोजना निदेशक विवेक कुमार उपाध्याय, ईटीसी सत्र प्रभारी दिनेश रावत, ग्रामीण वित्त समन्वयक धनंजय प्रसाद भट्ट आदि शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments