Sunday, July 20, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरकिसानों को दी फसलों में रसायनों के छिड़काव की जानकारी

किसानों को दी फसलों में रसायनों के छिड़काव की जानकारी

विकासनगर। सहसपुर ब्लॉक के जगतपुर गांव में एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र देहरादून की ओर से शनिवार को दो दिवसीय कार्यशाला की शुरुआत की गई। पहले दिन किसानों को फसलों में रसायनों के छिड़काव की जानकारी दी गई। प्रबंधन केंद्र के प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि फसलों में रसायनों का अत्यधिक मात्रा में छिड़काव करने से उसके अवशेष अनाज और सब्जियों में रह जाते हैं। इसके सेवन से शरीर में कैंसर जैसी घातक बीमारी होने का खतरा पैदा हो जाता है।

सीएम धामी ने किया रुद्रप्रयाग में 466 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

रसायन पर्यावरण को दूषित करने के साथ ही फसलों के लिए उपयोगी कीटों को भी नष्ट कर देते हैं। पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने और रसायन मुक्त उत्पादन के लिए उन्होंने किसानों को आईपीएम विधि अपनाने की सलाह दी। सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी रामेश्वर तेलंग्रे ने किसानों को धान में लगने वाले प्रमुख रोग और उनके लक्षणों की जानकारी दी। नितिन कुमार जैविक नियंत्रण और दिव्या भट्ट ने यांत्रिक नियंत्रण की जानकारी मुहैया कराई। इस दौरान मनोज कुमार, ग्राम प्रधान पूर्णिमा नेगी, अतुल पंवार, विनीत नेगी, यशपाल राणा, विरेंद्र रावत, पूनम सेमवाल, राजेश्वरी देवी, माया राम भट्ट आदि मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments