नई टिहरी। एनएचबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के निदेशक प्रो़ एए बौडाई के नेतृत्व में परिसर की एक टीम ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज चंबा में जाकर 12 वीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्नातक सीयूटी प्रवेश परीक्षा के बारे में जानकारी दी। परिसर निदेशक बौडाई ने बताया कि प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। टीम में शामिल प्रो़ केसी पेटवाल, डॉ़ सना रफी, डॉ़ हंसराज बिष्ट ने बताया कि अधिकांश छात्र-छात्राओं को सीयूटी परीक्षा के बारे में जानकारी नहीं है। बताया दोनों विद्यालयों के मात्र छह छात्र-छात्राओं ने विवि प्रवेश परीक्षा के फार्म भरे हैं। परिषद निदेशक बौडाई और टीम में शामिल लोगों ने छात्र-छात्राओं को सीयूटी प्रवेश परीक्षा की जानकारी, प्रवेश फार्म भरने, संबंधित विषय का चुनाव करने आदि के बारे में जानकारी दी। परिसर निदेशक ने कहा कि छात्र-छात्राओं को फार्म भरने में किसी प्रकार की कोई परेशानी आती है, वह परिसर के नंबरों अथवा टीम के सदस्यों से बिना संकोच के संपर्क कर सकते हैं। विवि की ओर से गठित टीम शीघ्र घनसाली, प्रतापनगर सहित जिले के विभिन्न विद्यालयों जाकर छात्र-छात्राओं को सीयूटी प्रवेश परीक्षा की जानकारी देने के साथ छात्रों से फार्म भरने की अपील करेगी। इस मौके पर प्राचार्य अंजू चौहान, प्रधानाचार्य आरपी सकलानी, वीरेंद्र पुंडीर, उषा असवाल, राजेश लोहनी, शैलेंद्र डोभाल आदि मौजूद थे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

