Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनजी-20 के सफल आयोजन से बढ़ा भारत का मान: महाराज

जी-20 के सफल आयोजन से बढ़ा भारत का मान: महाराज

देहरादून। मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार को पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जी-20 के सफल आयोजन से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। इस आयोजन से पूरे विश्व ने भारत की ताकत को करीब से देखा। पूरे विश्व तक भारत की लोक संस्कृति की झलक पहुंची। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को पूरे विश्व के नेताओं ने स्वीकार किया। महाराज ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रीवा के बंधन पैलेस स्थित डभौर में सिरमौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह का चुनाव प्रचार किया। इससे पहले उन्होंने रीवा रियासत किले में स्थित महामृत्युजंय मंदिर में पहुंच कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना भी की। डभौर में जनसभा में कहा कि मध्य प्रदेश से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा को उत्तराखंड आते हैं। दोनों प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से बेहद अहम हैं। महाराज ने कहा कि जी-20 के कई आयोजन उत्तराखंड में भी हुए। बाहर से आए लोगों ने जब उत्तराखंड की लोक संस्कृति, कला और वाद्य यंत्रों के साथ साथ हमारी शिल्प कला को देखा, तो सभी बड़े प्रभावित हुए। कहा कि प्रदेश और देश के सर्वांगीण विकास को भाजपा की सरकारों का होना नितांत आवश्यक है। केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार लगातार देश में विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बज रहा है। मध्य प्रदेश में भी विकास की गंगा अनवरत बहती रहे, इसके लिए भाजपा का सत्ता में आना बेहद जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दिव्यराज सिंह, रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह, सुयश रावत आदि मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments