Wednesday, March 25, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारस्लॉट बढ़ाने से भी नहीं बनी बात, बिना रजिस्ट्रेशन ही वापस लौटे...

स्लॉट बढ़ाने से भी नहीं बनी बात, बिना रजिस्ट्रेशन ही वापस लौटे यात्री

हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान पर बने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मंगलवार को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के स्लॉट की संख्या 1500 से बढ़ाकर दो हजार कर दी गई। पांच सौ स्लॉट बढ़ाने से भी बात नहीं बनी और यात्रियों को बिना रजिस्ट्रेशन के ही वापस जाना पड़ा। स्लॉट बढ़ने पर मंगलवार को चारधाम जाने वाले यात्रियों को दोपहर पौने दो बजे को ऑफलाइन की सुविधा मिली। पांच सौ स्लॉट बढ़ाने के बाद भी काफी संख्या में यात्री बिना रजिस्ट्रेशन के वापस लौटने को मजबूर रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को ऋषिकुल मैदान स्थित ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने यात्रियों से उनका हालचाल जाना था। मुख्यमंत्री ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के स्लॉट बढ़ाने की बात भी कही थी। जिसके बाद मंगलवार को 2000 यात्रियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। पांच सौ स्लॉट बढ़ाने से केवल इतना फर्क पड़ा कि रजिस्ट्रेशन दोपहर पौने दो बजे तक चले। लेकिन उसके बाद भी यात्रियों के हाथ निराशा ही लगी। मंगलवार को भी काफी संख्या में चारधाम यात्री घंटों लाइन में लगने के बाद भी बिना रजिस्ट्रेशन के ही वापस लौटने पर मजबूर रहे। रजिस्ट्रेशन न होने से निराश यात्रियों का कहना था कि शासन को स्लॉट बढ़ाने चाहिए।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments