देहरादून। मेरी माटी मेरा देश वीर शहीदों के समानार्थ भारत सरकार के सौजन्य और स्वयं माननीय प्रधानमंत्री जी के व्यक्तिगत पहल पर संपूर्ण भारत के संपूर्ण ग्राम पंचायतों में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि और वीर सैनिकों को सम्मानार्थ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में ग्राम पंचायत भुड्ढी के पंचायत घर नया गांव में लोकप्रिय और निरंतर ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास में जुटी हुई ग्राम प्रधान कोमल देवी की अध्यक्षता में यह भव्य समारोह आयोजित किया गया। जिसमें अमर वीर शहीदों को याद किया गया और वीर सैनिकों को सम्मान प्रदान किया गया।
इस मौके पर शहीद जयसिंह की माताजी, शहीद किरण कुमार के भाई नितेश कुमार, शहीद गजेन्द्र सिंह बिष्ट की भाभी, ग्राम प्रधान कोमल देवी, सहसपुर ब्लॉक से शाह जी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी इसप्रीत कौर, गौरव सैनानी एसोसिएशन सचिव गिरीश जोशी, वार्ड सदस्य मनजीत सिंह, कुमारी आरती, युवा मंगल दल से सौरभ व महिला मंगल दल से गीता नेगी एवं गांव के देश भक्ति रखने वाले सभी लोग उपस्थित रहे।

