देहरादून। आज देहरादून उत्तराखंड से हजारों की संख्या में गौरव सैनानी व वीर नारियां पिछले 6 महीने से चल रहे ओ आर ओ पी आंदोलन के बाद रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचें ओ आर ओ पी मिशन के तहत 6 अगस्त आज एक एतिहासिक दिन था जिसमें देश भर के हजारों पूर्व सैनिक एकजुट होकर रामलीला मैदान दिल्ली पहुंचें। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष महावीर राणा का आज मंच पर भव्य स्वागत किया गया और अध्यक्ष महावीर राणा ने कहा आज पिछले 6 महीने से ओ आर ओ पी की विसंगतियों को लेकर पूर्व सैनिक वीर नारियां बार बार सरकार से गुहार लगा रही है पर सरकार लगातार मन की बात सुना रही पर पूर्व सैनिकों की बात नहीं सुन रही रामलीला मैदान दिल्ली के प्रांगण से केन्द्र सरकार के कानों में आवाज जा रही पर पर सरकार अनदेखा करके गहरी नींद लें रही है और साथ में पूरे नेशनल टी वी चैनल भी सरकार के इशारे पर नींद लें रहें हैं अगर जल्दी सरकार इन विसंगतियों पर विचार नहीं करती है तो पूर्व सैनिक देशव्यापी आंदोलन करेंगे।रामलीला मैदान में आज 150 से अधिक छोटे बड़े संगठनों ने एक बड़े मेमोरेंडम में हस्ताक्षर किए जो सरकार को भेजा जायेगा।आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तराखंड के हजारों गौरव सैनानियों का अमूल्य सहयोग रहा। गौरव सैनानी एसोसिएशन उत्तराखंड सभी का तह दिल से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

