देहरादून। शौर्य फार्म बड़ोंवाला में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के “100 संस्करण” के संदर्भ में जिला अध्यक्ष मीता सिंह जी की अध्यक्षता में सहसपुर विधानसभा के समस्त मंडलो की एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी डॉ विनय रोहिल्ला जी का “मन की बात” के “100 संस्करण” पर समस्त जेस्ट श्रेष्ठ देवतुल्य कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि जी का ओजस्वी संबोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ साथ ही माननीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर जी का भी समस्त जेस्ट श्रेष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ताओं को “मन की बात” “100 संस्करण” के विषय पर माननीय विधायक जी का ओजस्वी संबोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमें उपस्थित रहे ओमवीर राघव जी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नवीन ठाकुर जी प्रदेश प्रवक्ता, मंडल प्रभारी नवीन रावत जी, जिला उपाध्यक्ष दयानंद जोशी जी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद रतूड़ी जी, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत जी, पार्षद वीना रतूड़ी जी, पार्षद सुखवीर बुटोला जी, पार्षद गोविंद गोसाई जी, पार्षद विजेंद्र रावत जी, पार्षद विनय रावत जी, वरिष्ठ भाजपा नेता कैप्टन एच पी पुरोहित जी, शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उनियाल जी, सुद्दोवाला मंडल अध्यक्ष पिंकी देवी जी, सहसपुर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन रावत जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वान जी, महामंत्री शिवालिक नगर मंडल धर्मपाल सिंह बिष्ट जी,महामंत्री शिवालिक नगर मंडल मदन सिंह जी, एवं सहसपुर विधानसभा के समस्त मंडल पदाधिकारी गण, समस्त जेस्ट श्रेष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन माननीय जिला अध्यक्ष मीता सिंह जी द्वारा किया गया एवं समस्त पदाधिकारी गण एवं समस्त जेस्ट श्रेष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता गणों को आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” के “100 संस्करण” की रूपरेखा बनाने हेतु समस्त मंडलों को निर्देश दिए गए ।