Tuesday, February 4, 2025
Homeउत्तराखंडदेहरादूनप्रत्येक वार्ड में निष्क्रिय हो चुके पुराने कांग्रेसियों को चिन्हित किया जाए:...

प्रत्येक वार्ड में निष्क्रिय हो चुके पुराने कांग्रेसियों को चिन्हित किया जाए: जोशी

देहरादून। आगामी निकाय चुनाव को लेकर देहरादून जिले के कांग्रेस प्रभारी प्रकाश जोशी ने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर तैयारी कर पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। गुरुवार को उन्होंने डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान जोशी ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में निष्क्रिय हो चुके पुराने कांग्रेसियों को चिन्हित किया जाए। इसके बाद उनसे वार्ता कर उन्हें सक्रिय करने का अनुरोध किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्य करने वाले मजबूत कार्यकर्ताओं को स्वयं वार्डों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जिससे वह कार्य कर पार्टी को मजबूत कर सकें। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से आए कार्यकर्ताओं से वार्ड के बारे में जानकारी ली। कहा कि जल्द ही निकाय चुनाव होने हैं। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदौलत जीत दर्ज करेगी। जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए अभी से तैयारी करने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी गौरव सिंह, मनोज नौटियाल, महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित, कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार सिंह नेगी, डोईवाला ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, परवादून बार एसोसिएशन के अध्यक्ष फूल सिंह लोधी, सचिव मनोहर सिंह सैनी, हाजी अमीर हसन, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, भारत भूषण कौशल, सुनील बर्मन, मोहम्मद अकरम, अब्दुल कादिर, मुकेश प्रसाद, रईस अहमद, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नईम, शाकिर अहमद, मोहसिन, गौरव मल्होत्रा, राहुल सैनी, सावन राठौर, देवराज सावन, इलियास, रियासत अली, मोहम्मद आरिफ, बलविंदर सिंह, मोहम्मद आजम, राजवीर खत्री, सागर मनवाल आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments