देहरादून। यदि आप नया दोपहिया वाहन खरीदते हैं तो वाहन डीलर आपको निशुल्क हेलमेट भी देगा, लेकिन दून के ज्यादातर डीलर इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर आरटीओ प्रशासन ने शहर के सभी वाहन डीलरों को पत्र लिखा है। आरटीओ हेलमेट नहीं देने पर ट्रेड सार्टीफिकेट के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। दोपहिया वाहन खरीदने पर वाहन स्वामी को निशुल्क हेलमेट देने का नियम है। दून में हर रोज बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की खरीद हो रही है, लेकिन चंद वाहन डीलरों को छोड़ दें तो बाकी सभी निशुल्क हेलमेट नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत लोगों ने परिवहन विभाग से की है।
इसके बाद आरटीओ (प्रशासन) संदीप सैनी ने शहर के सभी दोपहिया वाहन डीलरों को पत्र लिखा है, उन्होंने दोपहिया वाहन के साथ निशुल्क हेलमेट देने को कहा है। चेताया कि यदि हेलमेट नहीं दिया जाता है तो डीलर के ट्रेड सार्टीफिकेट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले नोटिस दिया जाएगा, यदि जबाव संतोषजनक नहीं मिलता है तो सार्टीफिकेट रद भी किया जा सकता है।
नए दोपहिया वाहन के साथ हेलमेट नहीं दिया तो होगी कार्रवाई
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on