Monday, July 21, 2025
Homeउत्तराखंडविकासनगरग्राम पंचायत गुजराड़ा करनपुर के फुलसनी में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

ग्राम पंचायत गुजराड़ा करनपुर के फुलसनी में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन

विकासनगर। न्याय पंचायत आमवाला के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुजराड़ा करनपुर के फुलसनी में चौहान वेडिंग फार्म में न्याय पंचायत वासियों एवम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर की धर्मपत्नी बबिता पुंडीर भी उपस्थित रही। विधायक का स्वागत उपस्थित सभी जनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम संचालन पूर्व प्रधान अशोक नेगी द्वारा किया गया। सर्वप्रथम यशवंत सिंह चौहान द्वारा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के जीवन परिचय के बारे में कुछ पंक्तियां पढ़ी गई। इसके बाद सभी वक्ताओं के द्वारा विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के द्वारा पिछले कार्यकाल समेत इस एक वर्ष में न्याय पंचायत आमवाला के अंतर्गत किए गए विकास कार्यों हेतु विधायक का धन्यवाद किया गया। विधायक ने इस दौरान भव्य स्वागत समारोह हेतु न्याय पंचायत आमवाला के समस्त ग्राम पंचायत वासियों, वक्ताओं व जनप्रतिनिधियों, कार्यक्रम आयोजनकर्ताओं का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा आप सभी का यह असीम प्यार व स्नेहरुपी आशीर्वाद मुझे सदैव जनसेवा के लिए प्रेरित करता हैं और “विकल्प रहित संकल्प” के ध्येय के साथ आप सभी के बीच रहकर निरंतर काम करने की शक्ति प्रदान करता हैं। विधायक ने कहा की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ की आप सभी का स्नेह, मार्गदर्शन व आशीर्वाद मुझ पर बना रहें। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। न्याय पंचायत आमवाला के जनप्रतिनिधि यशवंत सिंह चौहान एवं राकेश कुमार ने इस दौरान भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर अशोक नेगी जी, दरबान सिंह तोमर, कैप्टन परमवीर, सुरेंद्र सिंह तोमर, ग्राम प्रधान रजनी देवी, अंजू तोमर, राजेंद्र कुंवर, प्रदीप सिंह, प्रदीप जोशी, बीडीसी संदीप धनई, नरेंद्र कुथाल, भरत सिंह, संदीप नेगी, सुभाष सिंह राणा, बीरेश थापली आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments