Monday, March 2, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहोलियारों ने गीतों के साथ माल्टा की मिठास का आनंद लिया

होलियारों ने गीतों के साथ माल्टा की मिठास का आनंद लिया

देहरादून। धाद संस्था ने होली के साथ शुरू हो रही गर्मियों में लोगों से माल्टा रस पीने की अपील की। सोमवार को बुढ़ दादी मिलेट कैफे मे होली मिलन के आयोजन मे होलियारों ने गीतों के साथ माल्टा की मिठास का आनंद भी लिया। आयोजन में सुशील पुरोहित,शान्ति बिन्जोला,सरिता मैंदोलिया,हेमलता उनियाल,श्रीयांश उनियाल ने गढ़वाल और नीतू फुलेरा और उनके परिजनो ने कुमाऊं की होली के गीतों की प्रस्तुति दी। इस अवसर माल्टा रस बॉटल का शुभारंभ भी किया गया। धाद के सचिव तन्मय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से पहाड़ में हो बहुतायत मे हो रहे फल माल्टे के पक्ष मे धाद समाज और शासन के ध्यान आकृष्ट करने के लिए अभियान चला रही है। इसमें इस वर्ष सामाजिक अभियान के रूप मे माल्टा फल को उचित मूल्य दिलवाने के साथ फंची सहकारिता के सहयोग से माल्टा रस को बॉटल के रूप मे भी तैयार किया गया है और आम समाज से होली और आने वाली गर्मियों में उसे अपनाने की अपील की गई है। धाद के उपाध्यक्ष डीसी नौटियाल ने कहा कि धाद ने उत्तराखंड के लोक पर्व को सामाजिक उद्देश्य के साथ जोड़ने की हमेशा पहल की है। हरेला, इगास,फूलदेई के साथ हमने इस बार होली को पहाड़ के फलों के रस के उपयोग से जोड़ने का प्रयास किया है। इस अवसर पर माल्टा रस का सामूहिक लोकार्पण धाद के सदस्यों फंची सहकारिता के साकेत रावत, किशन सिंह,उपस्थित होलियारों, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता मोहित डिमरी, प्रांजल नौटियाल,जन जाग्रति चेतना मंच के अनिरुद्ध डोबरियाल, मेज महाबीर रावत,राजीव पांथरी, किशन सिंह, साकेत रावत, बृज मोहन उनियाल,सुरेंद्र अमोली, मनोहर लाल ने किया।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments