देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति और सामाजिक संस्था ‘दिशा’ के तत्वावधान में शनिवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले शहीदों के चित्रों पर गुलाल लगाकर उन्हें नमन किया और फिर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, महासचिव आरिफ वारसी और डॉ. सुशील विरमानी ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ केवल सूखे रंगों से शांतिपूर्ण होली खेलने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘रंग बरसे’ और ‘होली खेले रघुवीरा’ जैसे गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। मौके पर नवनीत, परवीन, सुरेश वालियां और चिंतन सहित कई लोग मौजूद रहे।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

