Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनग्राम पंचायत भुड्डी के झींवरहेड़ी में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ...

ग्राम पंचायत भुड्डी के झींवरहेड़ी में हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होली मिलन समारोह

देहरादून(संवादता झींवरहेड़ी)।  शिमला बाईपास रोड स्थित झींवरहेड़ी गांव में होली मिलन समारोह बड़े ही धूमधाम से हुआ इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्षा मधु चौहान तथा विशिष्ट अतिथि के रुप में राजेश बलूनी जिला पंचायत सदस्य शेरपुर व ग्राम प्रधान कोमल देवी ने प्रतिभाग किया।  इस कार्यक्रम का मुख्य संयोजन नरेंद्र सिंह नेगी रामलीला कमेटी के संरक्षक और कमेटी के सदस्यों ने किया। इस दौरान  भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सांस्कृतिक टीम द्वारा होली पर गढ़वाली और हिंदी में कई प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी होली के गीत गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।  इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने अपने संबोधन में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब प्रशंसा की जो समाज की सद्भाव और एकता के लिए अनिवार्य है। उन्होंने अपनी तरफ से आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। जिपं सदस्य राजेश बलूनी ने भी इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सामाजिक एकता और सद्भाव के लिए आवश्यक बताया। ग्राम प्रधान कोमल देवी ने अपने भाषण में यह स्पष्ट किया कि वे निरंतर सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए तत्पर रहेंगी तथा उन्होंने प्रतेक कीर्तन मंडली को सहयोग करने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नरेंद्र सिंह नेगी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।  इस कार्यक्रम में बद्री बिहार कीर्तन मंडली व देवलोक कीर्तन मंडली ने स्थानीय लोकगीत थड़िया चौफला के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।  इसके अलावा कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के डायरेक्टर जगमोहन सिंह नेगी, कमेटी के अध्यक्ष  राजपाल सिंह गोसाई, सतईश्वर प्रसाद सती और मुख्य कलाकार रणवीर सिंह चौहान  जिन्होंने कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, समिति के सीन डायरेक्टर  वेद प्रकाश बलूनी, समिति के मुख्य कलाकार शशि भूषण त्रिपाठी जिन्होंने कई कार्यक्रमों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध भी किया।  राकेश कंडवाल,  सुरेश गोदियाल, दलजीत भंडारी,  कैप्टन ओम प्रकाश उनियाल,  और कमेटी के युवा और मुख्य कार्यकर्ता मनोज सिंह थपलियाल,  वीरेंद्र कठैत,  पंकज मैठानी इसके अलावा विशिष्ट मातृ शक्तियों में  पूर्णिमा जोशी अध्यक्ष पर्यावरण संस्था , लक्ष्मी गुसाई , वार्ड मेंबर  सावित्री पुरोहित,  उर्मिला बिष्ट,  गुडडी कठैत,  कला गोसाई, शशी नेगी,  लक्ष्मी गोसाई ,इसके अलावा प्रधान पति और सामाजिक कार्यकर्ता  नीतू सिंह आदि ने इस कार्यक्रम के संयोजन में विशिष्ट योगदान दिया। कार्यक्रम में शामिल दर्शकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।  इस संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन बलदेव गोदियाल सिविल सेवा के शिक्षक और प्रशिक्षक दवार किया गया।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments