देहरादून। आज दिनांक 12 / 3 / 25 को भारत विकास परिषद की शाखा रानी लक्ष्मीबाई के आवासीय कार्यालय के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम से पहले महिलाओ ने कीर्तन किया जिसमे हनुमान चालीसा तथा वैष्णव माता के भजन गाये । हमारे उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमति अनीता पोखरियाल जी के मधुर स्वर में गाये भजन पर महिलाए नाचने लगी , कार्यक्रम स्थल पर लगे रानी लक्ष्मीबाई शाखा के स्वागत श्लोगन व बैनर से सुसज्जित किया गया था । इस कार्यक्रम में महिलाओ अधिक संख्या के कारण जगह की कमी पडने लगी । भजन संध्या की शुरुआत श्री गणेश जी के भजन से की गई । तत्पश्चात श्रीमति अनीता पोखरियाल जी ने अपने मधुर स्वर से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया । लगभग चार घंटे चले कीर्तन के बाद पूरे विधि-विधान तथा भक्तिभाव से आदि शक्ति मां दुर्गा जी की आरती सम्पन्न की गई ।
भजन संध्या के उपरांत होली के गीतो का शुभारंभ मशहूर क्षेत्रीय गायिका श्रीमति अनीता पोखरियाल जी ने किया । उनके मधुर आवाज में हर गाने पर महिलाए नाचने पर मजबूर हो गई ।हिन्दी होली के गीतो के बीच में हमारे उत्तराखंडी होली गीत भी गाये जा रहे थे । इस होली मिलन समारोह का मुख्य आकर्षण संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल श्रीमति दीपा बिष्ट जी कृष्ण रूप में तथा कुमारी किरन झा राधा के रूप मे नृत्य प्रस्तुत किया ।राधा-कृष्ण ने सबके साथ फूलो की होली खेली । सबने पूरी आस्था के साथ फूलो की होली का आनंद लिया । आमंत्रित महिलाओ ने भजन गायिका जी से और भजन तथा होली गीत गाने का आग्रह किया , परन्तु समय अधिक होने के कारण संभव न हो सका , अंत मे अनीता पोखरियाल जी ने उत्तराखंड के मशहूर होली गीत नृत्य के साथ प्रस्तुत किया । रानी लक्ष्मीबाई शाखा द्वारा आयोजित भजन संध्या व होली मिलन समारोह में शाखा अध्यक्ष श्रीमति शोभा सिंह , कोषाध्यक्ष श्रीमान सोहन सिंह जी , प्रांतीय समूह गान सह सचिव श्रीमान सुरेंद्र सिंह जी , संस्कार प्रमुख श्रीमति दीपा बिष्ट , सेवा प्रमुख श्रीमति अनीता थापा , संर्पक प्रमुख श्रीमति सीता जुयाल , श्रीमति अनुपमा पाल , श्रीमति ममता झा , श्रीमति अनीता पोखरियाल उत्तराखंड क्षेत्रीय गायिका , श्रीमति बबीता मधवाल जी , श्रीमति अनुराधा नेगी , श्रीमति लीला रावत , श्रीमति विमला रावत व अन्य महिलाओ ने कार्यक्रम को सफल बनाया ।इस संपूर्ण आयोजन की पूजा व्यवस्था तथा संचालन श्रीमति बबीता मधवाल जी ने की ।कार्यक्रम के अंत में सभी आमंत्रित जनो को जलपान तथा भगवान का प्रसाद वितरित किया गया ।
भारत विकास परिषद की शाखा रानी लक्ष्मीबाई के आवासीय कार्यालय के प्रांगण में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

