Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तराखंडहरिद्वारहोली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व: मदन कौशिक

होली आपसी प्रेम, सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व: मदन कौशिक

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और भाईचारे को बढ़ाने का अवसर है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और हर वर्ग को जोड़ता है। हमें होली पर सामाजिक समरसता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। मंगलवार को इंदू एन्क्लेव कॉलोनी वेलफेयर सोसायटी के होली मिलन समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब रंग जमाया। अध्यक्ष आरती नैय्यर ने कहा कि सामूहिक कार्यक्रमों से आपसी रिश्ते और मजबूत होते हैं। इस दौरान महिलाओं ने फूलों की होली खेली और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल भी लगाया। इस अवसर पर पार्षद एकता गुप्ता, ललित नैय्यर, मीनाक्षी भजोराम शर्मा, अवंतिका राणा, अंजू मल, रिचा सिंघल, स्वीटी खन्ना, अंजू सचदेवा, हेमा गुलाटी, अर्पिता, राधा चौधरी, अनिका अरोड़ा, मनीषा गुप्ता, मिसेज पटेल मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments