देहरादून। दून अस्पताल में लगे उपनल के करीब 300 कर्मचारियों की होली वेतन नहीं मिलने से बेरंग हो गई है। उनमें अफसरों एवं लेखा, अकाउंट और प्रशासनिक अनुभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि वह पिछले एक सप्ताह से अफसरों एवं संबंधित अनुभागों के कर्मचारियों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन किसी अफसर ने सुध नहीं ली। अफसरों के संरक्षण से कुछ कर्मचारी लापरवाह बने हैं, कर्मचारियों के वेतन को लेकर बिल्कुल संजीदगी नहीं दिखाई। सूत्रों ने बताया कि पहले अस्पताल स्तर पर देरी से प्रक्रिया हुई, उसके बाद कॉलेज में बिल दबाए बैठे रहे। ट्रेजरी में बिल देरी से पहुंचने की वजह से छुट्टियों के चलते वेतन ही जारी नहीं हो सका। उधर, दून मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कर्मचारियों में समन्वय नहीं होने की बात भी सामने आई है। वहीं, होली पर डॉक्टरों एवं कर्मचारियों को करीब डेढ़ करोड़ का इंसेंटिव देने का दावा भी हवाई साबित हुआ। संबंधित अनुभाग के कर्मचारियों ने विभागों से मिले डाटा की केलकुलेशन ही नहीं की। जिससे इंसेंटिव अटक गया। कर्मचारियों का कहना है कि होली पर पहली बार ऐसा हुआ वेतन-इंसेंटिव नहीं मिला। फरवरी का वेतन नहीं मिलने से उनके घर का किराया, राशन तक का संकट आन पड़ा है। ऐसे में होली तो क्या ही मनाएंगे। एमएस डॉ। धनंजय डोभाल का कहना है कि नियमित कर्मचारियों, टीडीएस वालों का वेतन मिल गया है। उपनल का ट्रेजरी में बिल है, जल्द वेतन मिल जाएगा। इंसेटिव के लिए केलकुलेशन की जा रही है।
आयुर्वेद विवि में हाल बेहाल, चार माह से वेतन नहीं मिल पाया
आयुर्वेद विवि में चार माह से उपनल एवं पीआरडी का वेतन नहीं मिला। उनकी होली फीकी मनेगी। कर्मचारी नेता अशोक कुमार का कहना है कि कर्मचारियों के लिए अफसर बिल्कुल फिक्र नहीं करते। वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
अस्पताल के उपनल कर्मचारियों की होली हुई बेरंग
Recent Comments
पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on
मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on
भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on
स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये
on