Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहेमवती नंदन बहुगुणा की 105वीं जयंती पर दून में याद किया

हेमवती नंदन बहुगुणा की 105वीं जयंती पर दून में याद किया

देहरादून। दून में विभिन्न संगठनों और राजनैतिक दलों ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा को उनकी 105वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी। घंटाघर एमडीडीए कॉम्पलेक्स स्थित स्व. बहुगुणा की मूर्ति पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके कार्यों और राजनैतिक सिद्धांतों को याद किया गया। स्व.बहुगुणा के राजनैतिक अनुयायी रहे प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना गुरुवार को समर्थकों संग घंटाघर स्थित मूर्ति स्थल पहुंचे। यहां मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए स्व. बहुगुणा को याद किया। इस मौके पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा का व्यक्तित्व महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्वों का मिश्रण था। जहां गांधी की तरह सर्व धर्म समभाव और अनेकता में एकता के सिद्धांत के वह प्रबल समर्थक थे, तो नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की तरह दृढ़ निश्चय और हमेशा नई चुनौतियों को स्वीकार करने की क्षमता उनमें थी। उन्होंने राजनैतिक नैतिकता के उच्च मापदंड स्थापित किए। जब इंदिरा गांधी से मतभेद हुए तो पार्टी छोड़ने के साथ संसद सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। वह ऐसे करने वाले पहले सांसद थे। इस मौके पर ललित भद्री, एसपी बहुगुणा, परणिता बडोनी, संगीता गुप्ता, अनुराग गुप्ता, शुभम सैनी, देवेंद्र सिंह, प्रमोद गुप्ता, ब्रह्मदत्त शर्मा, आनंद सिंह पुंडीर, मेहताब, प्रवीण कश्यप, पप्पू कोहली, अवधेश कथिरिया, अर्जुन सोनकर, राम कुमार थपलियाल, राजेश उनियाल समेत अन्य मौजूद रहे।
पूर्व विधायक राजकुमार भी जयंती पर स्व. बहुगुणा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्व. बहुगुणा क्रांतिकारी देशभक्त थे, जो सामाजिक न्याय, सांप्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय गौरव के लिए सदैव प्रयासरत रहे। उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव, जाति एवं वर्ग संघर्ष की उन्हें सूक्ष्म परख थी। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उन्होंने पर्वतीय विकास मंत्रालय बनाया, जो पहाड़ के विकास में मील का पत्थर साबित हुआ। इस अवसर पर अर्जुन सोनकर, अशोक कोहली , सुनील बांगा, आशु रतूड़ी, जितेन्द्र चौहान, विवेक चौहान, रामकुमार, जहांगीर खान समेत अन्य मौजूद रहे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments