Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहेमंत उपाध्याय व कृष्णा उपाध्याय को पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर...

हेमंत उपाध्याय व कृष्णा उपाध्याय को पीएचडी की मानद उपाधि मिलने पर सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सम्मान

देहरादून। आशा रानी ज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर नया गांव के  प्रांगण में सुभागा देवी नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट बड़ों वाला द्वारा विवेकानंद पब्लिक स्कूल के एम डी हेमंत उपाध्याय व प्रधानाचार्य कृष्णा उपाध्याय का उन्हें पीएचडी की मानक उपाधि मिलने पर स्वागत समारोह किया गया जिसमें सुभागा देवी ने नैथानी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई तथा माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया इस मुख्य दिन में आसा रानी ज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा भी विद्यालय से जुड़े हुए पूर्व एवं वर्तमान सहयोगियों का भी सम्मान समारोह किया गया, जिसमें हेमंत उपाध्याय,कृष्णा उपाध्याय,शालिग्राम ध्यानी, नारायण सिंह पवार, स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद नैनवाल, स्वर्गीय खेमचंद गुप्ता, नीरज मित्तल सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आजाद सिंह संघचालक महानगर देहरादून का भी उनके विशिष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया। कुछ लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया।  मुख्य रूप से हेमंत उपाध्याय व उनकी धर्मपत्नी कृष्णा उपाध्याय को पीएचडी की मानक उपाधि मिलने पर उन्हें सम्मानित किया गया तथा उन्हें डाक्टर कह कर पुकारा गया।  कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना की गई तथा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका हिमांशी शर्मा ने किया विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सभी सम्मानित अतिथियों का परिचय करवाया और सभी को बेज पहना कर अभिवादन किया इस शुभ अवसर पर सभी वहां पर आए हुए अतिथियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गा प्रसाद तिवारी का भी गर्मजोशी से विद्यालय समिति के सामने सम्मान किया इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रमोहन नैथानी रजनीश ध्यानी मनीष गुप्ता ठाकुर धर्मपाल राकेश नैनवाल इत्यादि बहुत से लोग उपस्थित थे।

शिमला रोड स्थित बड़ोंवाला गांव में विवेकानंद पब्लिक स्कूल के एम डी हेमंत उपाध्याय व स्कूल की प्रधानाचार्य कृष्णा उपाध्याय को इंडियन हैबिटेट सेंटर नई दिल्ली द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में व सामाजिक क्षेत्र में किए गए उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए डॉक्टरेट की मानक उपाधि से सम्मानित किया गया है।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments