चमोली। चमोली का स्वास्थ्य महकमा चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। अस्पताल में दवाइयों के भंडारण के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती के लिए मुख्य चिकित्याधिकारी की ओर से निदेशालय को डिमांड भेज दी गई है। अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही उपकरण व दवाइयों के लिए करीब 80 लाख रुपये के बजट की मांग की गई है। वहीं, अप्रैल से मार्ग के अस्पतालों में चिकित्सकों को रोटेशन के आधार पर ड्यूटी आवंटित की जाएगी। चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग पर अधिक जिम्मेदारी रहती है। तीर्थयात्री विभिन्न जांचों के लिए भी सरकारी अस्पतालों में पहुंचते हैं। बदरीनाथ, पांडुकेश्वर, ज्योतिर्मठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग और गौचर के सरकारी अस्पतालों में यात्रा के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। चमाेली के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पतालों में फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, चिकित्साधिकारी, महिला चिकित्साधिकारी, एक्सरे व ईसीजी टेक्नीशियन और चालक के पदों पर तैनाती की डिमांड निदेशालय को भेज दी गई है। बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के सीएचसी में फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। डॉक्टर की तैनाती रोस्टर के हिसाब से की जाएगी।
इंसेट-
सीएचसी ज्योतिर्मठ में सात, पांडुकेश्वर में एक डॉक्टर हैं तैनात
चारधाम यात्रा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ औैर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांडुकेश्वर पर दबाव बढ़ जाता है। वर्तमान में ज्योतिर्मठ में सात और पांडुकेश्वर में एक डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यात्रा के दौरान ज्योतिर्मठ में हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन की तैनाती की जाएगी। सीएमओ डॉ अभिषेक गुप्ता का कहना है कि बदरीनाथ यात्रा रुट के अस्पतालों में यात्रा से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंध कर ली जाएंगी।
चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य विभाग, शासन से मांगा 80 लाख का बजट
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

