देहरादून। हरियाणा के युवक ने दून में ट्रेन के आगे कूदकर आमहत्या कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार सुबह करीब साढ़े मोहकमपुर रेलवे फाटक के पास हुई। जोगीवाला चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान मृतक के कपड़ों से मिले दस्तावेजों में आधार कार्ड मिला। उसके जरिए मृतक की शिनाख्त अंकुर नरवाल उम्र 30 वर्ष निवासी रामगोपाल कॉलोनी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक हाल में वह पत्नी संग नोएडा में रहकर नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस आत्महत्या के असल कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

