Sunday, June 29, 2025
Homeउत्तराखंडहरिद्वारहरिद्वार के नवनियुक्त डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया हरिद्वार का कार्यभार...

हरिद्वार के नवनियुक्त डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने किया हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण

हरिद्वार। नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वारधीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया तथा कोषागार के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलक्ट्रेट में अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली, जिसमें उन्होंने हरिद्वार जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जन-समस्याओं का निस्तारण, अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)पी0एल0 शाह, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी,संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़कीअभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएमपूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सरगोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारीबृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरणविक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारीवेद प्रकाश, डीपीआरओअतुल प्रताप सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारीओम प्रकाश सिंह, ए0आर0 कोआपरेटिवराजेश चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारीअविनाश भदौरिया, मुख्य कृषि अधिकारीविजय देवराड़ी, जिला खनन अधिकारीप्रदीप कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारीसुदेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारीरामेन्द्र, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments