देहरादून। दिंनाक 16जुलाई को न्यू ऐरा एकडेमी ,कारबारी , शिमला बाय पास रोड के प्रांगण में पर्यावरण को समर्पित ” हरेला पर्व ” बड़े उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया।
इस पर्व पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल जी महाराज , विद्यालय चेयरमैन श्री संदीप सिंह रावत, डायरेक्टर श्रीमती मोनिका रावत प्रबंधन समिति के सदस्य आर. एस. नेगी, नरेन्द्र सिंह रावत, प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका प्रधान, अतिथि गण, शिक्षक गण , छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, छात्र व छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, नृत्य, गायन, भाषण, कविता, आदि प्रस्तुत किये गए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण के लिए शपथ ली। सत्र 2023-24 बोर्ड परीक्षा में उच्तम अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत भी किया गया।
न्यू ऐरा एकडेमी में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया “हरेला पर्व”
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

