Tuesday, March 24, 2026
Homeराजनीतिहरेला पर्व प्रकृति से स्नेह और इसी में रचने बसने की प्रवृति...

हरेला पर्व प्रकृति से स्नेह और इसी में रचने बसने की प्रवृति वाला पर्व है: विधायक पुंडीर

देहरादून। हरेला पर्व पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने वन प्रभाग कालसी-लांघा रेंज के वन अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, और क्षेत्रवासियों  के साथ ग्राम पंचायत मिसरास पट्टी के ग्राम थान गांव में वृक्षारोपण किया। इस दौरान विधायक व अन्य सभी ने मिलकर बरगद, पीपल, पिलखन, कचनार, रीठा, आंवला, जामुन, हरड़, तेजपात, बांस आदि के पौधे रोपित किए। विधायक ने कहा उत्तराखंड का हरेला पर्व प्रकृति से स्नेह और इसी में रचने बसने की प्रवृति वाला पर्व है।  प्रकृति संरक्षण का संदेश देता यह पर्व पूरे उत्तराखंड में मनाया जा रहा हैं। अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी को एक सुंदर और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं।  विधायक ने इस दौरान उत्तराखंड वासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वन क्षेत्र अधिकारी सुनील गैरोला, उप वन क्षेत्र अधिकारी भागवत सिंह भदुला, वन दरोगा वीरेंद्र कुमार पैन्यूली और किशन नेगी, जिला पंचायत सदस्य खेमलता नेगी, ग्राम प्रधान दीवान सिंह पुंडीर, यशपाल नेगी, वन आरक्षी प्रियंका, अंजना, राहुल गुसाईं, दीपक गुसाईं, सागर कुमार, शिवांश आदि क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहें।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments