Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनहरक सिंह की बहु अनुकृति गुसाईं ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

हरक सिंह की बहु अनुकृति गुसाईं ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस को लगते झटकों के क्रम में शनिवार को पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रबहू अनुकृति गुसाईं ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अनुकृति के भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। अनुकृति ने 2022 के विधानसभा चुनाव में अपना राजनैतिक करियर शुरू करते हुए, कांग्रेस के टिकट पर लैंसडाउन से चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्हें भाजपा के महंत दिलीप रावत के सामने हार का सामना करना पड़ा था। बीते दिनों हुई ईडी छापेमारी में अनुकृति के लॉकर सील किए गए, साथ ही उन्हें ईडी ने पूछताछ के लिए भी तलब किया था। इस बीच शनिवार को उन्हेांने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए, कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को इस्तीफा भेजा है। हालांकि, इस्तीफा देने के बाद उनसे सम्पर्क किया गया, लेकिन वो अपना पक्ष रखने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। विदित है कि इससे पहले हरक की करीबी व रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष रही लक्ष्मी राणा भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments