देहरादून। बाल दिवस के अवसर पर ज्ञान आइंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में क्रिकेट व अन्य खेलों के लिए तैयार किए गए नए खेल मैदान का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए भव्य मेले का व खेल के नए मैदान का उद्घाटन अजय पैन्यूली द्वारा किया गया, जहाँ बच्चों में उत्साह, ऊर्जा और सीखने की उमंग साफ दिखाई दी। मेले में विभिन्न शैक्षिक, मनोरंजक व रचनात्मक गतिविधियों ने बच्चों का मन मोह लिया।
ठाकुरपुर के ग्राम प्रधान अजय पैन्यूली तथा वहां आए हुए मुख्य अतिथियों तथा अतिथियों ने अपने संबोधन में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर सेमवाल जी, प्रिंसिपल एवं संपूर्ण टीचिंग स्टाफ ने शिक्षा और खेलों को लेकर सकारात्मक व प्रेरणादायक चर्चा की।
अतिथियों ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही भविष्य की वास्तविक शक्ति है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं।

