Sunday, March 22, 2026
Homeउत्तराखंडचमोली12 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे ग्रामीण डाक सेवक 

12 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे ग्रामीण डाक सेवक 

चमोली। ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी वि​भिन्न लंबित पड़ी मांगों को लेकर आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि विभागीय कार्रवाई न होने से उनकी अनदेखी की जा रही है। ग्रामीण डाक सेवक 12 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। ग्रामीण डाक सेवक संघ के परिमंडल सचिव और जोशीमठ उपडाकघर में तैनात जगदीश सिंह रावत ने आंदोलन के संबंध में चीफ पोस्टमास्टर जनरल को ज्ञापन भेजा है। कहा कि संघ की मांगों में ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य बढ़ाकर आठ घंटे किया जाए। कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र लागू करते हुए सामूहिक बीमा की धनराशि पांच लाख की जाए, विभागीय कर्मचारियों की भांति ग्रेच्युटी पांच लाख तक बढ़ाई जाए, डाक सेवकों व परिजनों को चिकित्सा सुविधा दी जाए। इसके अलावा नियमित वेतन वृद्धि, लक्ष्य संबंधी कार्यों पर रोक आदि मांगें शामिल हैं। परिमंडल सचिव ने कहा कि अब मांग पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। निर्णायक लड़ाई के लिए ग्रामीण डाक सेवक पूरी तैयारी में हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments