विकासनगर। डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र की जमीन को यूआईआईडीबी को दिए जाने के विरोध में बुधवार को ग्राम पंचायत भी विरोध में उतर आ गई है। ग्राम पंचायत सदस्यों ने यूआईआईडीबी के प्रबंध निदेशक के समक्ष अपनी आपत्ति रखते हुए कहा कि भूमि हस्तांतरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्राम पंचायत सदस्यों का नेतृत्व कर रहे इंटक के जिलाध्यक्ष तनवीर आलम ने बताया कि परियोजना क्षेत्र की जमीन हस्तांतरित किए जाने से कई स्थानीय लोग भी भूमिहीन हो जाएंगे। साथ ही पंचायत में चल रहे सार्वजनिक संस्थान भी बंद हो जाएंगे। बताया कि डाकपत्थर परियोजना क्षेत्र में पहले से ही चार शिक्षण संस्थान संचालित हो रहे हैं, जिनमें से दो इंटर कॉलेज हैं।
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

