Friday, March 27, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनराज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया वसंतोत्सव-2023 के अवसर पर राजभवन में लगी...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया वसंतोत्सव-2023 के अवसर पर राजभवन में लगी आर्ट गैलरी का अवलोकन

देहरादून।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को वसंतोत्सव-2023 के अवसर पर राजभवन में लगी आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रथम महिला गुरमीत कौर भी उपस्थित रहीं। वसंतोत्सव के अवसर पर इस तीन दिवसीय आर्ट गैलरी में उत्तराखण्ड के चित्रकारों में मुख्य रूप से युवा ने उत्तराखण्ड के ग्रामीण जीवन, महिलाओं, लोक परंपराओं तथा संस्कृति से संबंधित पेंटिंग्स, फोटोग्राफी, स्केच आर्ट के फोटोग्राफ्स लगाए थे। उन्होंने सभी चित्रकारों तथा फोटोग्राफरों से बातचीत की तथा उनकी बेहतरीन कलाकारी व पेंटिंग्स के लिए उत्साहवर्धन किया।

राज्यपाल ने कहा कि चित्रकारों तथा फोटोग्राफर्स को राज्य की ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक जीवन तथा पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के जीवन से संबंधित पेंटिंग्स तथा फोटोग्राफ्स बनाया जाना सराहनीय प्रयास है इन सब को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाकर उनका दुनिया से परिचय कराना चाहिए। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कई चित्रकारों की उत्तराखण्ड से संबंधित पेंटिंग्स खरीदकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने वसंतोत्सव में लगे औद्यानिक गतिविधियों से जुड़े गैर सरकारी संस्थाओं/स्वयं सहायता समूहों/स्थानीय उत्पादक संगठनों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण भी किया और जानकारी प्राप्त की।  वसंतोत्सव के दौरान आज विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जानकारियां उपलब्ध करायी गयी। वहीं पुष्प उत्पादकों व पुष्प क्रेताओं के मध्य सीधे सामन्जस्य स्थापित करने हेतु उत्तराखण्ड औद्यानिक बोर्ड द्वारा क्रेता-विक्रेता सभा का आयोजन भी इस दौरान किया गया। वसंतोत्सव के दूसरे दिन आज लोगों में काफी उत्साह दिखा और इस अवसर पर भारी संख्या में लोग वसंतोत्सव को देखने पहुंचे।

 

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments