देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं की भर्ती में आयु सीमा में छूट दिए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सचिव महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग को पत्र लिखा है। अपने पत्र में सीएलपी नेता आर्य ने कहा कि विभाग की ओर से दो जनवरी को आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ता भर्ती की चयन प्रक्रिया के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इसमें आवेदकों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष रखी गई है। जबकि पूर्व में यह आयु सीमा 40 से 42 वर्ष रहती थी। आयु समय कम रखे जाने से कई वर्षोँ से भर्ती की आस लगाए बैठी हजारों युवतियां, विधवा महिलाएं, तलाकशुदा महिला भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगी। अपने पत्र में उन्होंने जनहित को देखते हुए आयु सीमा पूर्व की भांति 40 से 42 वर्ष किए जाने की मांग की है।
बता दें कि प्रदेश में अभी लगभग 40 हजार आंगनबाड़ी और सहायिका कार्य कर रही हैं, जबकि 7038 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए अभी तक करीब 50 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में आयु सीमा में छूट दे सरकार: यशपाल आर्य
Recent Comments
on पिरूल कलेक्शन कर रहे उद्यमियों और स्वयं सहायता समूहों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराएं : मुख्य सचिव
on मुख्य सचिव ने की पिरूल के निस्तारण एवं अन्य उपयोगों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक
on भक्तदर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम धामी हुए मुख्य अतिथि शामिल
on स्व.मेजर अशोक कुमार के जन्मदिवस पर उनकी पत्नी सुषमा खिंडारिया ने राजभवन को 275 बोनसाई पौधे भेंट किये

