Tuesday, March 24, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनगोस्वामी तुलसी दास जयंती महोत्सव 23 अगस्त को "एक शाम बाबा...

गोस्वामी तुलसी दास जयंती महोत्सव 23 अगस्त को “एक शाम बाबा तुलसी के नाम”

देहरादून। हिंदी साहित्य जगत के शशि गोस्वामी तुलसी दास की 526 वीं जयंती के उपलक्ष में नरसिंह कृपा धाम एवम ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, पंजी. के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23अगस्त को अपरान्ह 3बजे से स्थानीय नगर निगम के टाउन हाल में  गोस्वामी तुलसी दास जयंती समारोह का परंपरागत आयोजन किया जा रहा है।  उक्त जानकारी आज उत्तरांचल प्रेस कलब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समारोह के संयोजक आचार्य शशिकांत दूबे ने देते हुए बताया कि “एक शाम तुलसी के नाम” इस कार्यक्रम में महान संत गोस्वामी तुलसी दास जी के व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर संतो द्वारा उद्बोधन, नगर के कवियों द्वारा काव्य पाठ, राष्ट्र व समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “तुलसी रत्न सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद के अध्यक्ष एस एन उपाध्याय ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता श्री 108 महंत कृष्ण गिरि जी महाराज, टपकेश्वर महादेव मंदिर, जी करेंगे। समारोह में राज्य सभा  सांसद नरेश बंसल जी मुख्य अतिथि, महापौर सुनील उनियाल गामा जी विशिष्ठ अतिथि होंगे। मुख्य उद्बबोधन एवम आशीर्वचन 1008 महा मंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास जी महाराज, ईश्वर आश्रम, शीशम झाड़ी, ऋषिकेश जी का रहेगा। इस अवसर पर नगर के सम्मानित गणमान्य जन, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है।

प्रेस वार्ता में एस एन उपाध्याय,अध्यक्ष,  एस पी पाठक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमा नरेश तिवारी,  डा. वी डी शर्मा, प्रवक्ता, नरसिंह कृपा धाम में संस्थापक आचार्य शशिकांत दूबे आदि उपस्थित थे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments