Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तराखंडदेहरादूनसामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाएगी गोर्खाली सुधार सभा

सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाएगी गोर्खाली सुधार सभा

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशॉ सभागार में किया गया। जिसमें सभा के सामाजिक कार्यों का दायरा बढ़ाने व समाज के उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया। अधिवेशन में सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने सभी का स्वागत करते हुए सामाजिक रुप से सक्रिय सदस्यों का मनोबल बढ़ाया। महामंत्री गोपाल क्षेत्री ने वर्षभर के कार्य, उपलब्‍धियों का ब्यौरा रखा। कोषाध्यक्ष मधुसूदन थापा ने आय-व्यय का लेखा-जोखा पढ़ा। मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने बताया कि गोर्खाली सुधार सभा की स्थापना 17 अप्रैल 1938 को हुई थी। विगत 85 वर्षों से संस्था समाज हित के कार्यों में समर्पित है। सभा द्वारा मेघावी छात्र/छात्राओं को शिक्षा में प्रोत्साहन, छात्रवृत्तियां, जरूरतमंद-असहायों को आर्थिक सहायता, निर्धन कन्या के विवाह में आर्थिक सहायता, बेहद गरीब परिवारों को आर्थिक सहायता, युवाओं को निःशुल्क कम्यूटर प्रशिक्षण, महिलाओं को निःशुल्क सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण, नशामुक्ति काउसलिंग, सेना में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण, रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण अभियान होते हैं। अधिवेशन में इंद्रजीत शाही, जितेंद्र खत्री, कुशल बोहरा,कर्नल जीवन क्षेत्री, कर्नल आरएस क्षेत्री, एलबी गुरूंग, श्याम राना, कर्नल सीबी थापा, पूर्व अध्यक्ष कर्नल सीबी थापा, पूर्व राज्यमंत्री,लै.टीडी भूटिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा, सांस्‍कृतिक सचिव कै वाईबी थापा, प्रीतम सिंह गुरूंग, मेग बहादुर थापा, अशोक वल्लभ शर्मा, उदय ठाकुर, डीएस खड़का, विनय गुरूंग समेत सभा की समस्त कार्यकारिणी, समस्त शाखा अध्‍यक्ष मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments